Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, अरेस्ट वारंट हुआ जारी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। अमीषा इस बार टीवी शो बिग बॉस की वजह से नहीं बल्कि धोखाधड़ी के आरोप की वजह से चर्चा में हैं।

रांची कोर्ट ने अमीषा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। चेक बाउंस के आरोप में अमीषा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। अमीषा पर यह आरोप प्रोड्यूसर अजय कुमार ने लगाया है।

अजय का आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपये उधार दिए थे। इसके बाद वह जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो वह इस बात पर कोई न कोई टाल-मटोल कर जाती थीं या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थीं।

बाद में जब फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे। अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक भी दिया। मगर जब चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया।

इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है। अजय ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद से लेकर अब तक अमीषा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एक बार भी रिस्पॉन्ड नहीं किया है।

इसके बाद अमीषा को समन भेजे गए और पैसों को लेकर कोर्ट में कार्रवाई चलती रही। बताते चलें कि 3 करोड़ की धोखाधड़ी मामले की वजह से चर्चाओं में चल रही अमीषा पटेल अपने जमाने में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार थीं।

अमीषा पर ये भी आरोप हैं कि पैसे मांगने पर उन्होंने मशहूर लोगों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर धमकाने की भी कोशिश की थी। अमीषा पर ये इस तरह का पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उन पर धोधाखड़ी के आरोप लग चुके हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending