Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

250 करोड़ के करीब पहुंची वॉर, शुक्रवार को कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लगातार अच्छी कमाई से यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट बन गई है।

7 दिनों में 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद भी फिल्म हर रोज क्लेक्शन का नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन 6.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 244.85. करोड़ हो गई है। 11 अक्टूबर को प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक भी रिलीज हुई है। हालांकि, इस फिल्म का वॉर पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है।

ट्रेड एनालिस्ट राज बंसल के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन 9.5 करोड़ का बिजनेस किया। वॉर ने पहले तीन दिन में 100 करोड़, चौथे दिन 125 करोड़, पांचवें दिन में 150 करोड़, छठें करोड़ 175 करोड़, सातवें दिन 200 करोड़ और आठवें दिन 225 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending