Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म वॉर ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर की कमाई बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने सात दिनों में ऐसे कमाई कर डाली है जिसे देखकर दिग्गज भी हैरान हो गए है।

मंगलवार को फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 27 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 216 करोड़ हो गया है।

आपको बता दें कि यह फिल्म गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 53.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मारधाड़ से भरपूर ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। दोनों की जोड़ी को फिल्म में खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है। इससे पहले सिद्धार्थ बैंग-बैंग जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending