Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘पाश्र्वगायकों को संगीत सीखने की जरूरत नहीं’

Published

on

padma

Loading

नई दिल्ली। जानेमाने गायक सुरेश वाडकर की पत्नी पद्मा वाडकर का कहना है कि पाश्र्वगायन में दिलचस्पी रखने वालों का संगीत सीखना जरूरी नहीं होता। पद्मा ने आठ साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया था और वह किशोरावस्था से संगीत सिखा रही हैं। वह अजीवसन अकादमी की उप प्राचार्या और संगीत शिक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका पद्मा ने बताया, “बहुत से शीर्ष गायक कहते हैं कि उन्होंने संगीत नहीं सीखा। इसलिए आपका दूसरों को यह कहना ठीक नहीं है कि संगीत सीखना जरूरी है। मैं आज के पाश्र्वगायन के लिए संगीत सीखने को जरूरी नहीं कहूंगी।” नवोदित कलाकारों को संगीत सिखाने के अलावा वह उनके लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में पाश्र्वगायन को बेहतरीन मंच माना जाता है। मैं कोई दूसरा मंच बनाना पसंद करूंगी। इसमें समय लगेगा, लेकिन मेरा मानना है कि फिल्मों में गाने को ही गायन का मंच नहीं माना जाना चाहिए। पश्चिम की तरह हमारे देश में भी गायन को शीर्ष स्थितियों में माना जाना चाहिए। हमारे देश में ऐसा होना अभी बाकी है।

जल्द ही 43 साल की होने जा रहीं पद्मा को श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसी गायिकाओं की तारीफ करने में कोई गुरेज नहीं। उन्होंने कहा, “यह मत समझिए मैं पाश्र्वगायिका बनना चाहती हूं। मैं श्रेया और सुनिधि की ओर देखूंगी, वे मुझसे बहुत छोटी हैं।” उनके पति की तरह अभी पद्मा ने अभी बॉलीवुड के लिए नहीं गाया है। उनका मानना था कि पाश्र्वगायक बनने के लिए उनमें कुछ कमी थी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इसके लिए आपको टशन (एटीट्यूड) की जरुरत होती है, जिसकी मुझमें कमी है।”

पिछले महीने पद्मा का पहला अलबम ‘मोरे पिया’ आया है। इसमें उन्होंने अपने पति वाडकर और सोनू निगम के साथ गाने गाए हैं। इनका संगीत श्रेयस पुराणिक ने दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अलबम के बारे में कभी नहीं सोचा था। यह समय के साथ हुआ। मैंने अजीवसन के 22 वर्षीय छात्र श्रेयस के साथ अपने गाने रिकॉर्ड किए थे। मुझे अन्य लोगों ने एक अलबम बनाने को कहा। वह अपने अलबम को मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending