Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दबंग-3 के सेट पर सलमान को आई विनोद खन्ना की याद, कह दी ये बड़ी बात

Published

on

Loading

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग रविवार को खत्म हो गई। आखिरी दिन सेट पर सलमान ने फिल्म में उनके पिता का रोल निभाने वाले दिवंगत विनोद खन्ना के 73वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अभिनेता ने कहा कि वे उन्हें बहुत याद करते हैं। सलमान ने रविवार रात को ट्विटर पर ‘दबंग’ के तीसरे संस्करण के कास्ट और क्रू को लेकर बनाए गए एक वीडियो को साझा किया।

वीडियो में सलमान कह रहे हैं, “‘दबंग 3’ की शूटिंग का आखिरी दिन था और हमने पैक अप कर लिया है। आश्चर्य और खुशी की बात यह है कि आज विनोद खन्ना सर या प्रजापति पांडेय सर का जन्मदिन भी है और उसी दिन ‘दबंग 3’ की शूटिंग भी पूरी हुई है।”

53 वर्षीय इस स्टार ने बताया कि प्रभुदेवा निर्देशित आगामी फिल्म में प्रजापति पांडेय का किरदार विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “वीके सर हम आपको याद कर रहे हैं, और ‘दबंग 3’ में आपके भाई आपका किरदार निभा रहे हैं। हम आपको बहुत याद करते हैं।”

आपको बता दें कि यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलनान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में नजर आएंगी। रज्जो की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर ने भी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending