Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जानिए क्या है ‘आरे कॉलोनी’ विवाद जिसको लेकर मचा है हंगामा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर से सुर्खियों में है। वजह कोई फिल्म या विधानसभा चुनाव नहीं बल्कि पर्यावरण और मुंबई मेट्रो है।

बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मुंबई के हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली सभी याचिकाएं खारिज होने के बाद शुक्रवार से पेड़ काटा जाना शुरू हो गया।

24 घंटे में ही बड़ी मशीनों का उपयोग कर अब तक लगभग एक हजार पेड़ काटे जा चुके हैं। यह काम ऐसे समय पर हो रहा है, जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना गठबंधन में भी इस मुद्दे को लेकर दरार पड़ गई है। वर्ली सीट से शिवसेना उम्मीदवार आदित्य ठाकरे ने भी पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे लोगों का समर्थन किया है।

साल 2014 में मुंबई में मेट्रो का पहला फेज (वर्सोवा से घाटकोपर तक) जनता के लिए खुला तो इसे और ज्यादा विस्तार करने की बात होने लगी। इसके विस्तार के लिए अब जरूरत पड़ी पार्किंग शेड की।

23136 करोड़ रुपये की लागत से फ्लोर स्पेस इंडेक्स निर्माण को कहीं जगह की आवश्यकता पड़ी तो मेट्रो परियोजना से जुड़ी कंपनी को मुफीद लगी फिल्म सिटी गोरेगांव वाले इलाके की आरे कॉलोनी। इसे ही आरे के जंगल भी कहते हैं।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending