Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य, लगाए गंभीर आरोप

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाले अभिजीत एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर भड़क उठे। अभिजीत ने सलमान पर आरोप लगाया कि वह भारतीय सिंगरों का गाना पाकिस्तानी गायकों से डब कराते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अभिजीत ने कहा, सबसे गंदगी ये हुई कि सलमान खान ने हमारे देश के एक उभरते सिंगर का गाना एक पाकिस्तानी से डब करा दिया। सिर्फ उस सिंगर का गाना ही नहीं सोनू निगम का गाना भी। सोनू निगम को फतवा जारी किया गया। तब उनके साथ खड़ा बस मैं हुआ।

उन्होंने आगे कहा, ”पाकिस्तान में अपनी टैरिटरी और फिल्मों का बिजनेस बनाने के लिए वे ऐसा करते हैं। बताना चाहते हैं कि देखो मैंने अरिजीत का गाना, सोनू निगम का गाना पाकिस्तानी से डब करा दिया। हिम्मत है तो एक बार मुझसे गाना गवाओ और मेरा गाना डब करके दिखाओ किसी पाकिस्तानी से।”

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending