Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राहुल गांधी ने दिल्ली में निकाली पदयात्रा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 2 अक्टूबर यानी आज देशभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। कांग्रेस इस दिन देश के कई जगहों पर बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए पदयात्रा निकाल रही है।

राजधानी दिल्ली में यह पदयात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही है वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगी।

दिल्ली में यह पदयात्रा कांग्रेस दफ्तर से राजघाट तक है। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस की ये संदेश यात्रा है। दूसरी ओर प्रियंका को लखनऊ में बिना ढोल नगाड़े और लाउडस्पीकर के पदयात्रा निकालने की प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में शहीद स्मारक से जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक गांधी संदेश यात्रा निकालेंगे। कांग्रेस की इस पदयात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।

नेशनल

संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच ‘आप’ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे कैसे जूझना पड़ता है। संजय सिंह ने कहा कि शुगर का मरीज होने के बावजूद उन्हें इंसुलिस नहीं समय पर नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। उनके साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार हो रहा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और राष्ट्रपति से करेंगे।

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा केजरीवाल पर एलजी के अधिकारी, ईडी के अधिकारी और जेल प्रशासन के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबरें फैलाते हैं। क्या ये लोग किसी बहाने से जहर देने की साजिश कर रहे हैं, क्या उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं? अरविंद केजरीवाल 30 साल से सुगर के मरीज हैं। वह इंसुलिन लेते हैं। किसी भी सुगर के मरीज को समय पर इंसुलिन ना मिले तो जान जा सकती है।

संजय सिंह ने कहा “मैंने अपनी पेशी के दौरान एक बयान दिया था कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश हो रही है। मैं जानता हूं कि बीजेपी किसी की जान लेने तक बात कर सकती है। केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। केजरीवाल के साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जाता है। ईडी, जेल अधिकरी और एलजी ऑफिस के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबर फैलाते हैं। किसी भी कैदी के खान-पान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। तो ईडी ने केजरीवाल का फर्जी डाइट चार्ट कैसे जारी किया। क्या उनको जहर देने की साजिश कर रहे हैं?”

Continue Reading

Trending