Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

SC का आदेश, बिलकिस बानो को गुजरात सरकार दे सरकारी नौकरी और घर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। साल 2002 के गुजरात दंगों में दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता बिलकिस बानो को सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजा, नौकरी और घर देने का आदेश दिया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को बिलकिस बानो को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया था। अपने आदेश में उच्चतम न्यायालय ने गुजरात सरकार से दुष्कर्म पीड़िता को नियमों के मुताबिक सरकारी नौकरी और आवास भी मुहैया कराने के लिए कहा था। लेकिन बिलकिस बानो ने अदालत में कहा कि उन्हें कुछ नहीं मिला।

बता दें कि 2002 के दंगों के दौरान 21 साल की उम्र में बिलकिस के साथ सामूहित दुष्कर्म हुआ था। उस समय वह पांच महीने की गर्भवती थीं। दंगों में उनकी दो साल की बेटी की भी निर्मम हत्या कर दी गई थी।

इस क्रूरता के बाद उनकी जान बच गई और उन्होंने न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। साल 2017 में बंबई उच्च न्यायालय ने सभी 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अदालत ने इस अपराध के सात आरोपी जिसमें डॉक्टर और पुलिसवालों शामिल थे उन्हें बरी करने के फैसले को रद्द कर दिया। इन सभी पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था।

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 89.55 प्रतिशत तो वहीं 12वीं में 82.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

छात्र वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।

यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी कर दिया गया है।

Continue Reading

Trending