Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Box office Collection: छिछोरे की कमाई ने दूसरे हफ्ते में उड़ाए सबके होश

Published

on

Loading

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे दो हफ्तों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। ड्रीम गर्ल के रिलीज होने के बावजूद फिल्म के कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

गुरूवार को फिल्म ने एक बार फिर अच्छा बिजनेस करते हुए 3.51 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 109.30 करोड़ हो गया है।

फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आमतौर पर बहुत कम ही ऐसा होता है कि फिल्म को देखने लोग दोबारा जाते हैं, इस फिल्म के साथ बिल्कुल थ्री इडियट्स जैसा हो रहा है।

फिल्म लोगों को इतना पसंद आ रही है कि लोग इसे दोबारा देखने के लिए थिएटर्स का रुख कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म इंजिनियरिंग स्टूडेंट्स की लाइफ पर बनाई गई है।

फिल्म में शुशांत के अलावा श्रद्धा कपूर, ताहिर राज भसीन, वरण शर्मा, प्रतीक बब्बर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन दंगल फेम नितेश तिवारी ने किया है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending