Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

छिछोरे ने तीसरे दिन किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। पहले दिन से ही यह फिल्म टिकट खिड़की पर धमाल मचा रही है।

फर्स्ट डे 7.25 करोड़ कमाई की कमाई करने वाली छिछोरे के दूसरे दिन जबरदस्त छलांग लगाते हुए 12.25 करोड़ का कलेक्शन कर डाला। वहीं रविवार को फिल्म ने ने तो कमाल ही कर दिया।

तीसरे दिन फिल्म ने ट्रेड एनालिस्ट को चौंकाते हुए फिल्म ने 16.41 करोड़ की कमाई कर डाली। रविवार के कलेक्शन के साथ फिल्म ने वीकेंड में 35.98 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। इंजीनियरिंग लाइफ पर बनी यह फिल्म ने आने वाले दिनों में भी अच्छा बिजनेस कर सकती है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

नितेश इससे पहले दंगल जैसी फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन ने अहम किरदार निभाए हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending