Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लोगों को पसंद आई सुशांत की फिल्म छिछोरे, साहो के लिए बन सकती है खतरा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। कॉलेज के 7 दोस्तों के ईर्द-गिर्द घूमती फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

फिल्म देखने वाले दर्शक सिनेमाघरों से बाहर निकलकर फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर भी छिछोरे को लेकर रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं।

एक शख्स ने फिल्म के बारे में बात करते हुए लिखा- इस साल देखी गई श्रेष्ठ फिल्मों में से एक। टीचर्स डे पर पैरेंट्स और बच्चों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। खूब सारा ड्रामा, मस्ती और सबक। मुझे पसंद आई। नितेश तिवारी एक अद्भुत स्टोरी टेलर हैं।

एक शख्स ने लिखा मैं व्यक्तिगत रूप से आप सभी को ये फिल्म देखने की सलाह देता हूं। ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। ये एक बहुत जरूरी फिल्म है। फिल्म में जीवन की महत्ता और संघर्ष जारी रखने की कहानी है। आप ये फिल्म अपने परिवार के साथ जाकर देख सकते हैं।

दंगल फेम नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और प्रतीक बब्बर अहम रोल निभाया है। फिल्म को पहले दिन मिले रिस्पॉन्स से प्रभास की फिल्म साहो के लिए खतरे की घंटी बज गई है। छिछोरे रिलीज होने के अब तक ताबड़तोड़ कमाई कर रही साहो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending