Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दूसरे दिन भी बाक्स ऑफिस पर साहो का जलवा, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली प्रभास की फिल्म साहो ने दो साल के इंतजार के बाद इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी।

फिल्म ने  निगेटिव रिव्यू मिलने के बाद भी पहले दिन कई हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। साहो ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 24.4 करोड़ का बिजनेस किया।

माना जा रहा था कि फिल्म समीक्षकों की आलोचना की वजह से फिल्म को शनिवार को नुकसान उठाना पड़ जाएगा लेकिन दूसरे दिन प्रभास की लोकप्रियता क्रिटिक्स की आलोचना पर भारी पड़ गई।

फिल्म की कमाई में दूसरे दिन दिन गिरावट की जगह उछाल देखने को मिला। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने शनिवार के दिन 25 .20 करोड़ का बिजनेस किया है।

फिल्म की कमाई में उछाल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी होने की वजह से साहो का कलेक्शन लगभग 28 करोड़ तक पहुंच सकता है।

अगर ऐसा होता है तो प्रभास की यह फिल्म अपने वीकेंड टेस्ट में पास हो जाएगी, लेकिन फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से गुरुवार के बीच होगी।

इन 4 दिनों में फिल्म अगर अच्छा बिजनेस करती है तो साहो के फ्लॉप होने का खतरा टल जाएगा। आपको बता दें कि बाहुबली के बाद प्रभास ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की है। फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ है। फिल्म को दुनियाभर में लगभग 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending