Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भीड़ के सामने सलमान खान ने खुद को मारे कोड़े, वीडियो हुआ वायरल

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों फिल्म इंशाअल्लाह के अलावा एक और वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सलमान खान खुद को चाबुक मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान कोड़े मारने वालों से पूछते नजर आ रहे हैं कि कोड़े से आवाज कैसे आती है।

इस पर खुद को कोड़े मारकर पैसे मांगने वाला बताता है कि कि कोड़े की टिप पर जो चीज बंधी हुई है उससे आवाज आती है। कुछ देर चीजों को समझने के बाद सलमान फिर कोशिश करते हैं।

इस बार दबंग खान थोड़ी ज्यादा तेजी से खुद को कोड़ा मारते हैं। इस बार वह ज्यादा जोर से खुद को कोड़े मारते हैं और बिलकुल वैसा ही सीन बन जाता है जैसा मांगने वाले करते हैं। सलमान के इस तरह खुद को कोड़े मारते हुए देख कर आस पास खड़ी पूरी भीड़ जोर से तालियां बजाती है। सलमान खान मांगने वालों के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं और इसके बाद वह सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

इस वीडियो को खुद सलमान ने फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, “उनकी भावनाओं और तकलीफों को साझा करने में एक अलग ही अहसास है। बच्चा पार्टी इसे घर पर मत ट्राय करना।” वीडियो को पोस्ट किए जाने के महज 1 घंटे के भीतर इसे 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा, लाइक किया और साझा किया है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending