Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रोडवेज दफ्तर के लोग हेलमेट लगाकर क्यों कर रहे हैं ड्यूटी? वजह चौंका देगी आपको

Published

on

Loading

रुड़की रोडवेज दफ्तर में काम करने वाले लोग हेलमेट लगाकर काम करने पर मजबूर हैं। रोडवेज दफ्तर की जरजर हालत की वजह से कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाकर काम करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि अंग्रेजी शासनकाल के समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद इस बस अड्डे के निर्माण करा दिया गया था तब से अब तक इसकी मरम्मत कर दी जाती थी पर पिछले एक दशक से वह मरम्मत भी नही की गई। हाल यह हो गया कि रोडवेज बस अड्डा पूरी तरह से जर्जर हो चला है। कुछ वर्षों पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुरेन्द्र राकेश ने इस अड्डे को पुनः निर्माण के लिए बजट भी पास कराया था पर बावजूद उसके आज तक इसका निर्माण नही हो पाया।

 

आपको बता दे कि उत्तराखण्ड परिवहन की बड़ी लापरवाही के चलते रुड़की रोडवेज दफ्तर में कर्मचारी हेलमेट पहनकर सरकारी कामकाज निपटा रहे है। वजह ये है कि रोडवेज का पूरा दफ्तर बदहाली में है और दफ्तरों की छतों का प्लास्टर टूट टूट कर कर्मचारियों के ऊपर गिरकर जान लेवा बन रहा है। इसी डर की वजह से सभी कर्मचारी हेलमेट लगाकर काम रहे है। विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा कई बार विभाग को अवगत भी कराया लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका। जब कर्मचारियों की कोई सुनवाई नही हुई तो उन्होंने इस समस्या का समाधान स्वंम ही निकाल लिया, कर्मचारियों ने हैलमेट पहनकर कार्य करने का निर्णय लिया।
अब कर्मचारी हैलमेट पहनकर कामकाज निपटा रहे है, क्योंकि जान है तो जहान है, लेकिन कर्मचारियों का हेलमेट लगाकर सरकारी दफ्तरों में काम करना उत्तराखण्ड परिवहन निगम के मुंह पर एक बड़ा तमाचा है।

रिपोर्ट – संदीप चौधरी 

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात से मतदान शुरू हो गया है। जिन सीटों पर मतदान जारी है उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, नगीना (अजा), मुरादाबाद और पीलीभीत सीट शामिल है। पीलीभीत में वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद भाजपा ने जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। वह कैबिनेट मंत्री हैं। उनके सामने चुनाव में भगवत सरन गंगवार हैं। रामपुर में पहली बार आजम खान के परिवार का सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार कई दिग्‍गजों की परीक्षा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण की 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 7 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 14 प्रत्याशी कैराना लोकसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम 6-6 प्रत्याशी नगीना और रामपुर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। प्रथम चरण में कुल 14,845 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 7,693 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमे 3,571 क्रिटिकल हैं। वहीं 111 आदर्श मतदेय स्थल, 45 महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, 36 युवा कर्मी मतदेय स्थल और 32 समस्त दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल हैं।

मतदान केंद्रों पर सतर्कता के लिए आयोग ने 4 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 10 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त 1,272 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 150 जोनल मजिस्ट्रेट, 103 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 1,861 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को दी गई है। उन्होंने बताया की प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कुल मतदाताओं की संख्या 1,44,01,543 है, जिसमें पुरुष 76,54,658, महिला 67,46,136 तथा थर्ड जेंडर 749 है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 14,845 मतदेय स्थल हैं।

Continue Reading

Trending