Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

5 पत्रकारों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के विरोध में WMA ने की अहम बैठक

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा 4 पत्रकारों को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब पूरा पत्रकार समाज एकजुट होने लगा है।

मंगलवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए वेब मीडिया एसोसिएशन (WMA) की बैठक हुई। बैठक में WMA  के सदस्यों ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे पत्रकारिता के लिए आपातकाल जैसी स्थिति बताई साथ ही पत्रकारों पर कैसे गैंगस्टर जैसी संगीन धारा लगा दी गई इस पर भी सवाल उठाए।

डब्लूएमए यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने पत्रकारों पर की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस मामले की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

 

वहीं डब्लूएमए के संरक्षक चंद्रसेन वर्मा ने नोएडा पुलिस के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि पत्रकारों के एकजुट होने का अब वक्त आ गया है।

उन्होंने आगे कहा कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा किसी भी पत्रकार पर गैंगस्टर एक्ट लगाना किसी भी तरह से उचित नहीं है। चंद्रसेन वर्मा ने आगे कहा इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी इसमें दोषी पाया जाता है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं डब्लूएमए यूपी के उपाध्यक्ष जे.पी शुक्ला ने पत्रकारों पर की गई कार्रवाई को अनुचित ठहराते हुए नोएडा पुलिस पर गैंगस्टर एक्ट लगाने पर कार्रवाई करने की मांग की।

आपको बता दें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 4 पत्रकारों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए पत्रकारों के नाम सुशील पंडित, उदित गोयल, चंदन राय व नीतीश पांडे है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तार हुए पत्रकारों को फर्जी बताकर उनपर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending