Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म ‘वॉर’ का ट्रेलर रिलीज

Published

on

Loading

मुंबई। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म फिल्म ‘वॉर’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म के इस ट्रेलर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इससे पहले सिद्धार्थ और ऋतिक की जोड़ी ‘बैंग-बैंग जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी है। साल 2014 में रिलीज हुई ‘बैंग-बैंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए 183 करोड़ रुपए कमाए थे।

क्या है ट्रेलर में खास?

यूट्यूब पर अपलोड किए गए 2 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन की भरमार है। ट्रेलर में टाइगर को ऋतिक का जूनियर दिखाया गया है। ऋतिक को पकड़ने के लिए एक मिशन पर निकला है। इसके बाद शुरू होती है दोनों स्टार्स की वॉर। यशराज बैनर तले बनी वार को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। टाइगर-ऋतिक के बीच फिल्माए गए खतरनाक एक्शन और स्टंट सीन्स 4 एक्शन डायरेक्टर्स की निगरानी में हुए हैं।

फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के अलावा वाणी कपूर भी अपनी अदाकारी का जलवा एक बार फिर दिखाती नजर आएंगी। 2 अक्टूबर रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस ने अभी से भविष्यवाणी कर दी है कि यह फिल्म यशराज की पिछली सारी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending