Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अरुण जेटली के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 12 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जेटली के निधन से शोक की लहर है। उनके निधन से बॉलीवुड भी गहरे सदमे में है।

बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार को सांत्वना दी है। एक्टर रितेश देशमुख ने जेटली की एक तस्वीर शेयर की है और अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

रितेश ने लिखा, “अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर मन बहुत ज्यादा दुखी है। उनके परिवार और उनकी सभी प्रियजनों को मेरी सांत्वना।” एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने लिखा, “हमारे देश ने एक और महान नेता खो दिया है। रेस्ट इन पावर मास्टर. ओम शांति।”

एक्टर सनी देओल ने लिखा, “देश ने एक और महान नेता खो दिया है। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।” बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से इसी महीने 6 अगस्त को निधन हो गया था।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending