Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जन्माष्टमी स्पेशलः टीवी पर खूब मशहूर हुए श्रीकृष्ण का रोल करने वाले ये एक्टर्स

Published

on

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे पर माइथोलॉजिकल शोज को लोगों ने हमेशा पसंद किया है। राम, हनुमान, महादेव और कृष्ण का रोल कर कई एक्टर्स इतने ज्यादा मशहूर हुए कि लोग असल में उनकी पूजा करने लगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज हम आपको टीवी कृष्ण के बारे में बताने जा रहे जिनके द्वारा निभाए गए किरदार बेहद लोकप्रिय हुए।

सर्वदमन डी बनर्जी

इस लिस्ट में सर्वदमन डी बनर्जी का नाम सबसे पहले आता है। श्री कृष्ण में उनके निभाए गए रोल की वजह से आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।

नीतीश भारद्वाज

कृष्ण की बात हो तो कैसे नीतीश भारद्वाज का जिक्र कैसे ना हो। बीआर चोपड़ा के हिट शो महाभारत में उन्होंने कृष्ण का रोल इतनी बेहतरी के साथ निभाया कि लोग उन्हें पूजने लगे। इस शो को रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।

स्वपनिल जोशी

रामानंद सागर के हिट सीरियल ‘श्री कृष्ण’ में युवा कृष्ण का रोल एक्टर स्वपनिल जोशी ने निभाया था। उस समय स्वपनिल 15 साल के थे। कृष्ण के रोल ने स्वपनिल को रातोरात स्टार बना दिया।

धृति भाटिया

कलर्स के शो ‘जय श्री कृष्ण’ में नन्हे कान्हा ने खूब सुर्खियां बटोरी। कमाल की बात ये है कि शो में कृष्ण का रोल बच्ची धृति भाटिया ने निभाया था। धृति की क्यूटनेस, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी ने लोगों का दिल जीता। ये शो रामानंद सागर के शो श्री कृष्णा का रीमेक था। इसे रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था।

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending