Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भूटान दौरे पर पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर भूटान पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया।

खुद भूटान के पीएम लोटे शेरिंग नरेंद्र मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर पोर्ट पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी का ये दौरा दोनों देशों के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच कुछ अहम एमओयू पर हस्ताक्षर भी होंगे। आपको बता दें कि अपने दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी पहली बार भूटान के दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री की इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 10 एमओयू (मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर दस्तखत होंगे। भूटान में भारत की राजदूत रुचिरा कुमार के अनुसार 10 समझौतों पर दस्तखत के अलावा प्रधानमंत्री पांच परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही रुपे कार्ड भी लॉन्च करेंगे।

रुचिरा कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस भूटान यात्रा को दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयास के रूप में देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले भूटान के प्रधानमंत्री डॉक्टर एल शेरिंग ने सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया था. भूटानी प्रधानमंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष की पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ की तारीफ की थी। डॉक्टर शेरिंग ने पीएम मोदी को सरल और सहज व्यक्ति बताते हुए कहा था कि वह देश को आगे ले जाने वाले कड़े फैसले लेने में भी नहीं हिचकते।

 

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending