Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

माता-पिता नहीं थे राजी फिर भी किया प्रेम विवाह, जानिए कैसे हुई थी सुषमा स्वराज की शादी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार रात को एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें करीब 9 बजे यहां भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शोक की लहर दौड़ गई।

सुषमा स्वराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सोनिया गांधी सहित कई दिग्गज हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी दफ्तर में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुषमा स्वराज के अचानक निधन से बीजेपी सहित विपक्षी दलों के नेता भी स्तब्ध हैं। राजनीति में उन्होंने ऐसे आयाम स्थापित कर दिए थे जिसके मुरीद विपक्ष के नेता भी थे।

संसद में अपने भाषण से वो विरोधियों को लाजवाब कर दिया करती थीं। आइए ऐसे में जानते हैं सुषमा स्वराज से जुड़ी कुछ अनकही बातें…

सुषमा स्वराज की पढ़ाई चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से हुई थी। यहीं पर उनकी मुलाकात देश के सबसे युवा एडवोकेट जनरल से हुई थी।

उनके माता-पिता शादी के लिए राजी नहीं थे। सुषमा स्वराज के पति का नाम स्वराज कौशल है। 13 जुलाई 1975 को इनकी शादी हुई। पति स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील हैं। 34 साल की उम्र में देश का सबसे युवा एडवोकेट जनरल बना दिया गया था।

सुषमा और स्वराज की प्रेम कहानी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के लॉ डिपार्टमेंट में शुरू हुई। वहां दोनों पहली बार मिले, मुलाकातों का दौर शुरू हुआ।

प्यार हुआ, परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। सुषमा और स्वराज को शादी करने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े क्योंकि दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे।

वो दौर तब का था, जब बेटियों को पर्दे के पीछे रखा जाता था। प्रेम विवाह करना तो दूर, होने वाले दूल्हे की शक्ल भी नहीं दिखाई जाती थी। लेकिन सुषमा स्वराज ने हिम्मत दिखाई और जैसे-तैसे परिवार को मनाकर शादी की।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending