Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महबूबा मुफ्ती को हिरासत में रखने पर भड़की उनकी बेटी, कहा-मोदी सरकार…..

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को हिरासत में लिए जाने पर उनकी बेटी सना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सना मुफ्ती ने ट्विटर पर एक वीडियो को जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। जैनब सिकंदर नाम की एक महिला ने सना का एक ऑडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस ऑडियो में सना अपनी मां को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा कर रही हैं।

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता है कि मेरी मां को हिरासत में लिए जाने की जरूरत थी, वो तो पहले से ही हाउस अरेस्ट थीं। उन्हें किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं थी। ये उनको परेशान करने के लिए और उनके मनोबल को तोड़ने वाला कदम है।

सना ने आगे कहा, मोदी सरकार का ये फैसला असंवैधानिक है, वो लोग अपने बहुमत का गलत फायदा उठा रहे हैं। आर्टिकल 370 हटाने के फैसले से कश्मीर की आवाम गुस्से में है।

कश्मीरियों को इस फैसले के बारे में कोई जानकारी तक नहीं थी। लोगों को आप कब तक घर में बंद रखेंगे। क्या ये फैसला कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए किया गया है? क्या यही है अखंड भारत, आपने लोगों का हक छीन लिया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending