Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘रण की दहाड़’ गाने में राजीव का गैंगस्टर अवतार पसंद करेंगे लोगः रजनीश राम पुरी

Published

on

Loading

मुंबई। राजीव खंडेलवाल की फिल्म ‘प्रणाम’ का पांचवा गाना ‘रण की दहाड़’ को सोमवार को रिलीज कर दिया गया। इस गाने को ब्रिजेश शानडिल्य ने गाया है जबकि इसे संगीत से जान निसार लोन ने सजाया है।

फिल्म के निर्माता रजनीश राम पुरी ने गाने को लेकर बताया, ‘ये गाना फिल्म के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। ये गाना फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है। ब्रिजेश ने इस गाने को बहुत ही खूबसूरती से गाया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा।’

 

रजनीश ने आगे बताया कि गाने में दर्शकों को राजीव का गैंगस्टर अवतार काफी पसंद आएगा। आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म प्रणाम के चार गाने रिलीज हो चुके हैं जो दर्शकों को काफी पंसद आ रहे हैं। हाल ही में सोनू निगम की आवाज में रिलीज हुआ ‘इलाही’ गाना खूब पॉपुलर हुआ था।

फिल्म में राजीव के साथ साउथ एक्ट्रेस समीक्षा सिंह नजर आएंगी। बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों के साथ फिल्म में उदयवीर सिंह, गनेश पंडित, सैफ और योगेश जैसे स्थानीय कलाकारों को भी देखा जा सकेगा।

फिल्म का निर्माण रुद्राक्ष एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है और इसकी पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश में हुई है। फिल्म का निर्देशन फरेब और शूद्र द राइजिंग जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर संजीव जायसवाल ने किया है। ‘प्रणाम’ 9 अगस्त को दुनियाभर की 1400 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending