मनोरंजन
फिल्म छिछोरे का ट्रेलर रिलीज, देखकर आ जाएगी थ्री इडियट्स की याद
मुंबई। दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी फिल्म ‘छिछोरे’ के साथ दर्शकों के बीच हैं। रविवार को फ्रेंडशिप डे के दिन इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर लीड रोल में दिखेंगे। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होगी। सुशांत के अलावा फिल्म में वरुण शर्मा, तुषार पांडे, प्रतीक बब्बर और श्रद्धा कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं।
रिलीज होने के कुछ समय बाद ही फिल्म का ट्रेलर बहुत पॉपुलर हो गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको थ्री इडियट्स की याद सकती है। फिल्म के ट्रेलर में कॉलेज लाइफ को दिखाया गया है जो कभी गुदगुदाती है तो कभी आपको इमोशनल कर जाती है।
बॉलीवुड में कॉलेज लाइफ पर बहुत कम ही ऐसी फिल्में है जो लोगों को याद है। जो जीता वही सिकंदर, थ्री इडियट्स और स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी फिल्में ही लोगों के जेहन में आज भी ताजा है।
ट्रेलर की शुरुआत होती है सुशांत सिंह राजपूत द्वारा बांधी जा रही भूमिका के साथ जिसमें वह कॉलेज लाइफ की खूबसूरती के बारे में बता रहे हैं। इसके बाद ट्रेलर आपको लेकर जाता है उस जर्नी पर जहां कॉलेज में कुछ अलग-अलग जगहों से आए अनजान लड़के जिंदगी भर के लिए पक्के दोस्त बन जाते हैं।
सभी कलाकारों के एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ है और डायलॉग्स भी अच्छे लग रहे हैं। ट्रेलर आपको खुलकर तो नहीं हंसा पाता लेकिन डायलॉग्स और सिचुएशन्स आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन