प्रादेशिक
दादी ने बर्तन धोकर बनाया पोती को इंस्पेक्टर? सच्चाई जानें यहां…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों में एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में एक बूढ़ी महिला हाथ में खाने की थाली लिए दिख रही हैं वहीं उनके पास एक लड़की पुलिस की वर्दी में नजर आ रही है।
तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस उम्रदराज महिला ने बर्तन धोकर अपनी पोती को काबिल पुलिस ऑफिसर बनाया है। जब हमने इस तस्वीर की जांच की तो पाया कि तस्वीर में किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। वृद्ध महिला का लड़की से कोई रिश्ता नहीं है।
इंटरनेट पर की गई पड़ताल पर पता चला कि तस्वीर में दिख रही महिला पुलिस का नाम मानवी है। जो यूपी के संत कबीरनगर में कॉन्सटेबल के पद पर तैनात हैं।
मानवी का नाम सुर्खियों में तब आया, जब उन्होंने एक परेशान, भूखी और कुपोषण की शिकार बूढ़ी महिला की मदद की थी। 5 महीने पुरानी इस घटना के वक्त यूपी पुलिस के डीजीपी ओ पी सिंह ने भी उनकी तारीफ की थी।
DGP OP Singh commended Const.Manvi,in an appreciation letter, for exemplifying highest human virtues of kindness along with her duty
She not only empathetically comforted an hassled old lady outside a bank,helped her with her work but also offered her food
Congratulations Manvi! pic.twitter.com/HCYC8Eufb6— UP POLICE (@Uppolice) April 1, 2019
डीजीपी की चिट्ठी के मुताबिक मानवी एक बैंक में इस बूढ़ी महिला से मिली जो भूखी थी और काम ढूंढ रही थी। मानवी ने बैंक में उसका काम कराया और उसे खाना खिलाया।
प्रादेशिक
13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का लखनऊ में हुआ शुभारम्भ

लखनऊ। 13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को बाबू के.डी.सिंह स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय कुंग फू फेडरेशन के अध्यक्ष डा. सुधीर.एम. बोबड़े और खेल निदेशक डा. आर.पी.सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
यह जानकारी भारतीय कुंग फू फेडरेशन की महासचिव मंजू त्रिपाठी ने देते हुए कहा कि आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुरू हो गया। इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों के 500 कुंग फू खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर भारतीय कुंग फू फेडरेशन के अध्यक्ष डा. सुधीर.एम. बोबड़े ने कहा कि आज इस खेल की समाज को आवश्यकता है, खास तौर से हमारी बहन-बेटियों को आत्मा रक्षा की इस कला को जरूर सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस खेल का प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए। सरकार सभी बच्चों को स्कूलों में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिलाए।
इस अवसर पर खेल निदेशक डा. आर.पी. सिंह ने कहा कि मार्शल आर्ट्स यानी कुंग फू खेल स्वस्थ भारत, समर्थ भारत और अनुशासित भारत तथा अनुशासित नागरिक तैयार कर सकता है।
आज अधिकतर युवा पीढ़ी खेलों से दूर होती जा रही है। खेलों के बजाय मोबाइल में लगकर अपना जीवन अंधकार में कर रहे है। महिला सशक्तिकरण के लिए ही यह खेल बहुत ही आवश्यक है। इस खेल के जरिए अपनी आत्मा रक्षा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल को हर नागरिक को सीखना चाहिए।
इस अवसर पर भारतीय कुंग फू संघ के उपाध्यक्ष डा. चंद्र सेन वर्मा, उपकार के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, उपनिदेशक शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार, जे.पी. शुक्ला आदि गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में जनता मौजूद थी।
-
प्रादेशिक2 days ago
दिल्ली में लगी भीषण आग, 43 लोगों की मौत, 15 की हालत गंभीर
-
मनोरंजन2 days ago
नहीं रहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन, लंबे समय से थीं कैंसर से पीड़ित
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के DGP ने अपराध पर कह दी ऐसी बात, वायरल हो गया वीडियो
-
मनोरंजन1 day ago
मुश्किलों में घिरी ‘दबंग 3’, हिंदू संगठनों ने किया फिल्म को बायकॉट करने का ऐलान
-
मनोरंजन1 day ago
Boxoffice पर चला कार्तिक आर्यन का जादू, शनिवार को ‘पति पत्नी और वो’ की हुई बंपर कमाई
-
मनोरंजन1 day ago
नए लुक में दिखे आमिर खान, फोटो देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप
-
प्रादेशिक2 days ago
दिल्ली अग्निकांड पर हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा
-
मनोरंजन11 hours ago
‘पानीपत’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, पहले वीकेंड का कलेक्शन रहा बेहद खराब