Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महाराष्ट्र में टैक्स फ्री हुई ऋतिक की फिल्म सुपर 30

Published

on

Loading

मुंबई। ऋतिक रोशन स्टारर ‘सुपर 30’ को महाराष्ट्र सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया गया है। मैथमैटिशियन आनंद कुमार के संघर्षों पर बनी ये फिल्म महाराष्ट्र में कम टिकट दरों पर देखी जा सकेगी।

राज्य में फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को धन्यवाद दिया है। आनंद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रेरणादायक फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी इस फिल्म को देख सकेंगे।

आनंद ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने इस मुलाकात में फिल्म ‘सुपर 30’ की सफलता पर बधाई दी। सबसे अच्छी बात है कि उन्होंने इस फिल्म को कर मुक्त घोषित कर दिया। उन्हें दिल से धन्यवाद।”

‘सुपर 30’ को इससे पहले बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात सरकार द्वारा कर मुक्त किया जा चुका है।

यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म में आनंद की भूमिका अभिनेता ऋतिक रोशन ने निभाया है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, नंदीश संधू और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाए हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending