Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जय हनुमान’ गाने के लिए सुखविंदर को हमेशा याद किया जाएगाः रजनीश राम पुरी

Published

on

Loading

मुंबई। राजीव खंडेलवाल की फिल्म ‘प्रणाम’ का तीसरा गाना ‘जय हनुमान’ मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। इस गाने को ‘शिवाय’ और ‘संजू’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया है। वहीं गाने को संगीत से विशाल मिश्रा ने सजाया है।

 

इस गाने के बारे में फिल्म के निर्माता रजनीश राम पुरी ने बताया, ‘ये गाना फिल्म की कहानी के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। गाने को सुखविंदर सिंह ने बहुत ही एनर्जी के साथ अपने सुरों से सजाया है।

 

उन्होंने आगे कहा, ‘गाने में अच्छा की बुराई पर जीत दिखाई गई है। सुखविंदर के बाकी गानों की तरह ही ये गाना भी लोगों को जरूर पसंद आएगा। इस गाने के लिए सुखविंदर को हमेशा याद किया जाएगा।’

फिल्म प्रणाम में राजीव के साथ साउथ एक्ट्रेस समीक्षा सिंह स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म में बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों के साथ यूपी के कलाकारों उदयवीर सिंह, गणेश पंडित, सैफ और योगेश को देखा जा सकेगा।

फिल्म का निर्माण रुद्राक्ष एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है और इसकी पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश में हुई है। फिल्म का निर्देशन संजीव जायसवाल ने किया है।

इससे पहले संजीव फरेब और शूद्र द राइजिंग जैसी फिल्म बना चुके हैं। एक्शन से भरपूर राजीव की फिल्म ‘प्रणाम’ 9 अगस्त को दुनियाभर की 1400 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending