Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

उदित नारायण को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में इस जानने वाले का निकला नंबर

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण को जान की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक उदित नारायण कुछ समय से जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही थी जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

उदित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि बार-बार उन्हें एक मोबाइल नंबर से धमकियां मिल रही हैं। जिस नंबर से फोन किए गए हैं पुलिस ने उसकी लोकेशन का खोज निकाली है।

पुलिस के मुताबिक उदित को धमकी भरे कॉल बिहार से किए गए हैं। जल्द ही मुंबई पुलिस इसकी तहकीकात करने के लिए बिहार रवाना होगी।

बता दें कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का मुख्य कामकाज मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में होता है और उदित भी इसी इलाके में रहते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस बारे में उदित से लगातार संपर्क बनाए हुए है और उनकी शिकायत को क्राइम ब्रांच के हवाले किया जा चुका है।

उदित को पिछले एक महीने में एक ही नंबर से तीन बार फोन किया गया। फोन करने वाले ने उन पर लगातार नजर होने की बात भी कही। इसके बाद उनकी सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में सिपाहियों को तैनात कर दिया गया है।

यह भी पता चला है कि जिस नंबर से उदित नारायण को फोन किए गए, वह नंबर उनकी बिल्डिंग के चौकीदार के नाम है। वहीं चौकीदार का कहना है कि अपने घर बिहार में छुट्टियां बिताते वक्त उनका फोन तीन महीने पहले चोरी हो गया था हालांकि फोन चोरी होने की रिपोर्ट वह दर्ज नहीं करा सके।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending