मनोरंजन
द लॉयन किंग ने 9वें दिन की ऐसी जबरदस्त कमाई, उड़े दिग्गजों के होश!
नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म द लॉयन किंग बॉलीवुड की नई रिलीज पर भारी पड़ती दिख रही है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और यह दूसरे वीकेंड में भी अच्छा बिजनेस कर रही है।
फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक लॉयन किंग अबतक 98.48 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर हैंडल से इस फिल्म के कलेक्शन के ताजा आंकड़े जारी किए है।
तरण के मुताबिक शनिवार को फिल्म की कमाई में 116.07 % का इजाफा दर्ज किया गया है। फिल्म रविवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म ने 5.35 करोड़ की कमाई की थी।
वहीं शनिवार को फिल्म ने 11.56 करोड़ कमाए थे। ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म को कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या से कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
मगर इस फिल्म की रिलीज का द लॉयन किंग पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। फिल्म देखने के बाद हर कोई सिंबा को अवाज देने वाले आर्यन खान की जमकर तारीफ कर रहा है।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार