Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट ने आध्यात्मिक माहौल में मनाया राजगोपलाचारीजी महाराज का जन्मोत्सव

Published

on

Loading

लखनऊ। हार्टफुलनेस इंस्ट्टीयूट द्वारा अपने तीसरे मास्टर पार्थसारथी राजगोपलाचारीजी महाराज का जन्मोत्सव आईआईएम रोड स्थित सेंटर में बुधवार को दिव्य आध्यात्मिक माहौल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ध्यान के तीन सत्रों में हजार के करीब लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई रोचक गतिविधियों व प्रेरक लघु फिल्म के माध्यम से दैनिक जीवन में ध्यान के महत्व की जानकारी प्रदान की गयी। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

चारी जी महाराज के जीवन दर्शन का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने इस अवसर पर बताया कि उन्होंने हार्टफुलनेस पद्वति का प्रचार—प्रसार पूरे विश्व में किया।

हार्टफुलनेस की विभिन्न विधियां संतुलित, शांत, स्वस्थ और आनंदित जीवन जीने में सहायक है। उनके द्वारा लिखित पुस्तकों तथा आॅडियो—वीडियो का विश्व की 12 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

वर्तमान में उनके आध्यात्मिक उत्तराधिकारी कमेशल डी पेटल जिन्हें प्यार से दाजी के नाम से संबोधित करते हैं, संस्था के ग्लोबल गाइड के रूप में विश्व को हार्टफुलनेस मेडिटेशन की खूबियों से परिचित करा रहे हैं।

दाजी जी द्वारा लिखित पुस्तक डिजाइनिंग द डेस्टिनी’ पूरे विश्व में लोकप्रिय है। इस पुस्तक के नाम पर रोचक एक्टिविटी का आयोजन भी जन्मोत्सव के अवसर पर किया गया, जिसमें बताया कि हम अपने भाग्य का निर्माण स्वयं भी कर सकते हैं।

बच्चों द्वारा रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी यहां किया गया। बच्चों ने कुशल योग का प्रदर्शन भी किया। वृक्ष, कुर्सी व ताड़ आसन सहित कई योग विधियों का प्रदर्शन उनके द्वारा किया गया। इसके साथ ही समूह गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों द्वारा भी बच्चों ने सभी का मनमोह लिया।

इस मौके पर संस्था की जोनल हेड शालिनी मेहरोत्रा ने बताया कि श्री रामचंद्र मिशन का हार्टफुलनेस इंस्ट्टीयूट दुनिया के 130 देशों में कार्यरत है। हार्टफुलनेस का अभ्यास कराने के लिए लखनऊ में 75 मेडिटेशन ट्रेनर हैं।

राजधानी में 16 के करीब सब सेंटर भी बनाए गए हैं, जहां पर हर रविवार और बधुवार को ग्रुप मेडिटेशन होता है। लखनऊ में कई स्कूल, कॉलेज और सरकारी तथा प्राइवेट आॅफिस में नियमित रूप से हार्टफुलनेस का अभ्यास करवाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि हार्टफुलनेस इंस्ट्टीयूट और ब्राइटर माइंड्स द्वारा 7,8 व 9 जून 2019 को सीएमएस, गोमती नगर विस्तार में ध्यानोत्सव का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें प्रतिदिन 2000 से 2500 लोगों ने भाग लिया। ऐसा ही कार्यक्रम इस वर्ष के अंत में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending