Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर एक्ट्रेस दोस्त को करना चाहती थी सिर्फ किस, लेकिन लड़का कुछ और ही करने लगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अपने नैनों के तीर से पूरे देश को घायल करने वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में प्रिया पार्क में अपने दोस्त संग बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिया अपने दोस्त को किस करना चाहती हैं लेकिन उनका फ्रेंड ऐसा नहीं करते हुए प्रिया के अरमान पर पानी फेर देता है।

ये मजेदार वीडियो खुद प्रिया ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वैसे हैरान न हों, ये प्रिया प्रकाश का प्रैंक वीडियो है। जिसमें विक्टिम प्रिया ही बनी हैं।

वीडियो में प्रिया प्रकाश अपने सिनेमेटोग्राफर फ्रेंड सिनु सिद्धार्थ के साथ रोमांटिक सीन क्रिएट करते दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में प्रिया और सिनु एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

प्रिया अपनी पहली फिल्म ओरू अदार लव के गेटअप में बैठी हैं। प्रिया वीडियो में सिनु को प्यार भरी नजरों से देख रही हैं। लगता है कि वो दोनों किस करने वाले हैं।

इसके बाद दोनों किस के लिए आगे भी बढ़ते हैं लेकिन वो लिपलॉक की बजाय बोतल से पानी पीने लगते हैं। सिनु की ये हरकत देख प्रिया की मायूसी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। वीडियो को अब तक 1,542,025 बार देखा जा चुका है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending