Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार फिल्म ‘प्रणाम’: रजनीश राम पुरी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ‘फरेब’ और ‘शुद्र’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजीव जायसवाल एक बार फिर ‘प्रणाम’ के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।

हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया जो दर्शकों का काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

राजीव फिल्म के पोस्टर में पुलिस के लुक में दमदार नजर आ रहे हैं। इससे पहले राजीव ‘आमिर’ और टेबल नं 21’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।

प्रणाम के निर्माता अनिल सिंह, नितिन मिश्रा और रजनीश राम पुरी हैं। फिल्म का निर्माण रुद्राक्ष एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। ये फिल्म 9 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।

फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर्स  ने बताया, ‘फिल्म की कहानी को सुनने के बाद हमने इसे तुरंत प्रोड्यूस करने का फैसला कर लिया।’ फिल्म के प्रोड्यूसर रजनीश राम पुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए लोगों से ‘प्रणाम’ देखने की अपील की।

वहीं निर्देशक संजीव जायसवाल ने बताया, ‘फिल्म में राजीव खंडेलवाल पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे, लेकिन ये फिल्म का बहुत ही छोटा सा पार्ट होगा।

इससे ज्यादा और कुछ बताना मेरे लिए कहानी को रिविल करने जैसा होगा। फिल्म में राजीव खंडेलवाल एक चपरासी के बेटे का किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म में हीरो एक आईएएस अफसर बनने का सपना देखता है लेकिन उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है कि वह आईएएस की जगह गैंगस्टर बन जाता है।

फिल्म में राजीव के अलावा साउथ एक्ट्रेस समीक्षा सिंह, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और विक्रम गोखले जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending