Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान के मुस्लिम होने पर उठने लगे सवाल, ये बड़ी वजह आई सामने

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार सलमान अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर BottleCapChallenge की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

दरअसल, बॉलवुड के कई सितारों की तरह सलमान ने भी इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे कुछ लोग धार्मिक रंग देने लगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चैलेंज पूरा करने से पहले सलमान खान नमस्कार करते हुए हाथ जोड़ते हैं, फिर आदाब करते हैं। बाद में बॉटल पकड़ने के बाद होली क्रॉस का साइन बनाते हैं।

View this post on Instagram

Don’t thakao paani bachao

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

इसी बात को लेकर ट्रोलर्स को एक्टर की आलोचना करने लगे और सोशल मीडिया पर उनका धर्म पूछने लगे। एक यूजर ने लिखा, सलमान खान, क्या तुम मुस्लिम हो या क्रिश्चियन?

दूसरे ने लिखा- तुम कौन से धर्म में यकीन रखते हो? कृपया तय करें। वहीं कुछ लोग सलमान के सपोर्ट में भी आए। एक फैन ने लिखा- पहले सलमान ने नमस्ते किया फिर दुआ और बाद में क्रॉस का साइन। वो ये कहना चाहते हैं कि वे सेक्युलर हैं और सभी धर्मों में यकीन रखते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो भारत के हिट होने के बाद सलमान इन दिनों फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म को मशहूर डायरेक्टर प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

इससे पहले दोनों फिल्म वांटेड में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुके हैं। माना जाता है कि वांटेड सलमान के करियर की ऐसी फिल्म थी जिसने उन्हें स्टारडम के नेक्स लेवल पर पहुंचा दिया।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending