Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुपर 30 की बंपर कमाई के बाद ऋतिक के लिए आई बुरी खबर, जानकर फैंस रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

मुंबई। ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर-30  रिलीज के बाद से दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। काबिल के बाद आई ऋतिक रोशन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।

पहले दिन 11.5 करोड़ की कमाई करने फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अबतक कुल 45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

इस बीच ऋतिक रोशन के लिए बुरी खबर आई है। रिलीज के तीन दिन बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। तमिलरॉकर्स ने इस फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया है।

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब तमिल रॉकर्स ने किसी फिल्म को लीक किया हो इससे पहले कई फिल्मों को इनके द्वारा लीक किया जा चुका है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो सुपर 30  में ऋतिक ने मैथमैटिशियन आनंद कुमार का रोल निभाया है। मूवी में पंकज त्रिपाठी, मृणाल ठाकुर, नंदीश संधु, आदित्य श्रीवास्तव भी अहम रोल में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending