Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

चल गया ऋतिक रोशन का जादू, पहले दिन सुपर 30 ने कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सुपर 30’ इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई। मशहूर मैथमैटिशियन आनंद कुमार की इस बायोपिक ने अपने पहले ही दिन शानदार कमाई की।

फर्स्ट डे फिल्म का कलेक्शन 12 करोड़ रहा। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म देखने के बाद ऋतिक की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।

फिल्म को मिल रहे पॉजीटिव वर्ड ऑफ माउथ से भी वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

कई ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ के आसपास हो सकता है। वहीं ये फिल्म वीकेंड में 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म का निर्देशन क्वीन के निर्देशक विकास बहल ने किया है। वहीं ऋतिक रोशन साल 2017 में आई फिल्म काबिल के 2 साल बाद इस फिल्म में नजर आए हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending