Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 15 की शानदार कमाई, कलेक्शन जानकर हैरान रह जाएंगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही।

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की दमदार कमाई के बाद बावजूद आर्टिकल 15 ने 40 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है। फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स से ये कहा जा सकता है कि आयुष्मान की ये फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, #आर्टिकल15 40 cr के पार दूसरे हफ्ते में शुक्रवार 2.65 cr, शन‍िवार 4 cr. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर में टोटल कमाई 40.86 cr.

इस फिल्म का बजट लगभग 18 करोड़ रुपए है। फिल्म का निर्देशन मुल्क जैसी फिल्म बना चुके अनुभव सिन्हा ने किया है। इससे पहले अनुभव रा.वन, तुम बिन जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending