Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महिलाओं को वित्त मंत्री ने दी खुशियों की सौगात, जानकर खुश हो जाएंगी लड़कियां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश किया। इस बजट में सभी वर्गों के साथ महिलाओं का भी खास ख्याल रखा गया है।

लोकसभा में बजट पेश करने के दौरान सीतारमण ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना देश की तरक्की नहीं हो सकती। ‘नारी तू नारायणी’ कहते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि जनधन खाताधारक महिलाओं को 5000 रुपये ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी।

साथ ही महिलाओं के लिए अलग से एक लाख रुपये के मुद्रा लोन की व्यवस्था की जाएगी। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने जनधन योजना के तहत बैंक खाते खुलवाए थे।

महिलाएं अपने इन्हीं खातों से 5 हजार रुपए निकाल सकेंगे। बता दें कि ओवरड्राफ्ट के जरिए महिलाएं खाते में एक भी पैसे न होने के बावजूद 5 हजार रुपए निकाल सकती हैं।

इससे पहले महिलाओं को केवल 2 हजार रुपए निकालने की छूट थी लेकिन इस बजट में इसे 5 हजार रुपए कर दिया गया है। दूसरी तरफ मोदी सरकार के पहले कार्यकाल की मुद्रा योजना का लाभ भी इस बार महिलाएं ले सकेंगी। मोदी सरकार कहती रही है ही कि मुद्रा लोन का इस्तेमाल कर देश में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।

अब नई सरकार का पहला बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने बताया कि महिलाएं इस योजना के तहत 1 लाख तक का लोन ले सकेंगी। हालांकि, यह सुविधा SHG से जुड़ी महिलाओं से लिए होगा।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending