Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी ने कहा-अब नहीं हूं कांग्रेस अध्यक्ष, जल्द हो चुनाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद संकट में घिरी कांग्रेस अभी तक इससे उबर नहीं सकी है। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराया कि वो अध्यक्ष पद नहीं बने रहना चाहते हैं।

बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में जल्द से जल्द अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना चाहिए, वह अब इस पद पर नहीं हैं। यही नहीं उनका ये भी मानना है कि पार्टी को एक महीने पहले ही नया अध्यक्ष मिल जाना चाहिए था।

बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर इस्तीफा वापस लेने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस पद के लिए चुनाव होने चाहिए, मैं इस पद पर नहीं हूं।

23 मई को लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending