Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दंगल गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, इस्लाम को बताई वजह

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म दंगल फेम एक्ट्रेस और नेशनल अवॉर्ड विनर जायरा वसीम ने बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। जायरा का ये फैसला फैंस और बॉलीवुड के सितारों के लिए किसी तगड़े झटके से कम नहीं है।

उन्होंने फिल्म छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है जो काफी वायरल हो रहा है। जायरा ने अपने पोस्ट में बताया है कि 5 साल पहले उनके बॉलीवुड में कदम रखने के फैसले ने किस तरह उनकी लाइफ को बदल दिया है।

उनको जो भी पहचान मिली है वो उससे बहुत खुश हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उन्हें लोगों का काफी प्यार और सपोर्ट मिला है। लेकिन जायरा का मानना है कि एक्ट्रेस बनने की वजह से वो अपने इस्लाम धर्म से दूर होती जा रही हैं।

जायरा के पोस्ट में उनका दर्द साफ झलक रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि पांच सालों से वो किस तरह अपनी अत्मा से लड़ रही हैं। एक कामयाब पहचान मिलने के बाद भी वो खुश नहीं हैं।

लेकिन ये वो पहचान नहीं है जो वो अपनी जिंदगी से चाहती हैं और इस बात का उन्हें एहसास हो गया है। आपको बता दें कि जायरा की अंतिम फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार थी। ये फिल्म भारत में सुपरहिट रही थी वहीं पड़ोसी देश चीन में इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending