Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शनिवार को कबीर सिंह ने की जबरदस्त कमाई, बनी इस साल की सबसे बड़ी हिट

Published

on

Loading

मुंबई। शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 17 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसी के साथ फिल्म ने अब तक 163 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी साफतौर पर देखी जा सकती है। बता दें कि कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है।

अर्जुन रेड्डी ने अभिनेता विजय देवरकोंडा को रातोंरात स्टार बना दिया था। अर्जुन रेड्डी की तरह ही कबीर सिंह भी लोगों पर जादू चलाने में कामयाब रही है।

कबीर सिंह एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका से अलग होकर बर्बादी के रास्ते पर निकल पड़ता है। इस दौरान उसे शराब और नशे की बुरी लत लग जाती है।

जहां इस फिल्म को जनता और फैंस से खूब प्यार मिल रहा है वहीं फिल्म आलोचकों ने इस फिल्म को मिक्स रिएक्शन दिया है. फिल्म में दिखाए कई सीन्स पर जमकर विवाद भी हो रहा है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending