Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

7वें दिन कबीर सिंह ने की ऐसी जबरदस्त कमाई, आमिर-शाहरुख-रणवीर सब हो गए पीछे

Published

on

Loading

मुंबई। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘कबीर सिंह’ का जलवा हफ्ते भर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। पहले हफ्ते में फिल्म ने छोटे बड़े हर सर्किट में ताबड़तोड़ कमाई की है।

7वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 13.61 करोड़ रहा। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 134.42 करोड़ हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए लिखा- कबीर सिंह मजबूती से बनी हुई है।

वीकडेज में भी फिल्म का ट्रेंड करना आंखें खोलने वाला है। शाहिद की ये फिल्म आसानी से दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

शुक्रवार को मूवी ने 20.21 करोड़, शनिवार को 22.71 करोड़, रविवार को 27.91 करोड़, सोमवार को 17.54 करोड़, मंगलवार को 16.53 करोड़, बुधवार को 15.91 करोड़, गुरुवार को 13.61 करोड़ कमाए हैं।

आपको बता दें कि कबीर सिंह साउथ की ब्लाकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। इस का निर्देशन भी अर्जुन रेड्डी के ही डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending