Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अमेठी में एक और बीजेपी कार्यकर्ता पर दागी गईं गोलियां, हालत गंभीर

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक ग्राम प्रधान को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। पीड़ित गंभीर रूप से घायल है। वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। इस घटना के ठीक एक महीने पहले केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी के सहयोगी व बरौलिया के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, छिबरा गांव के ग्राम प्रधान अशोक कुमार सिंह (45) बुधवार की रात को पीपरपुर के एक ईंट भट्टे से वापस आ रहे थे, तभी उनपर हमला हुआ। अमेठी के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कहा, “वह घर वापस जा रहे थे, तभी वह बीच रास्ते में खड़ी एक ट्रैक्टर रास्ते से हट रही थी, जिससे उन्होंने अपनी एसयूवी धीमी कर दी और तभी उन पर चार गोलियां दागी गई, जिसमें दो गोली उन्हें लगी।”

अधीक्षक ने आगे कहा, “घायल अवस्था में अशोक ने पुलिस को फोन किया, पहले उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद लखनऊ के केजीएयू में भर्ती कराया गया है।” अपने बयान में उन्होंने गांव के दो लोगों को आरोपी बताया है। अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश

आज जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, यहां करें चेक

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड आज दोपहर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित करने वाला है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

इसके अलावा छात्र upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा।

यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending