Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेशाब की धार से कई लोग हो गए घायल, एंबुलेंस से भेजना पड़ा अस्पताल!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जर्मनी के बर्लिन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक शख्स के पेशाब करने की वजह से कई लोग घायल हो गए और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजना पड़ा।

दरअसल, बर्लिन में एक शख्स अचानक पुल पर चढ़कर पेशाब करने लगा। वहीं नीचे से गुजर रहे टूरिस्ट ने जब ये देखा तो बोट में अफरातफरी मच गई।

जिसके बाद कई लोग घायल हो गए। घटना शनिवार शाम की है। बर्लिन फायर डिपार्टमेंट ने माना कि एक व्यक्ति के जैन्नोवित्ज पुल के ऊपर से पेशाब करने की वजह से टूर बोट में सवार कई लोग घायल हो गए।

dw.com की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद 4 लोगों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस घटना के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुल पर सरेआम पेशाब करने वाले शख्स की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बर्लिन में ऐसी घटना की किसी ने उम्मीद नहीं की होगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending