Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रात में सड़क किनारे टहल रही थी दो बहनें, 8 दरिंदों ने लूट ली इज्जत, बनाया वीडियो

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिहार में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीतामढ़ी जिले के कन्हौली क्षेत्र में रात में सड़क किनारे टहल रही दो बहनों से आठ लोगों ने रेप किया साथ ही आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया।

घटना के बाद शुक्रवार को लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार की रात 8 बजे दोनों नाबालिग लड़कियां सड़क के किनारे टहल रही थीं।

इसी दौरान एक महिला ने उन्हें सरेह की तरफ चलने को कहा। महिला के साथ लड़कियां आगे बढ़ी लेकिन कुछ देर बाद ही आरोपियों ने लड़कियों को पकड़ लिया और उन्हें अपने साथ ले गए।

आठ युवकों ने लड़कियों के साथ रेप किया। हालांकि, जिस महिला के साथ लड़कियां टहल रही थीं, वह भाग निकली। घर पहुंचने के बाद लड़कियों ने मां को घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। लड़कियों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आठों आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending