Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पहले दिन फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। इस शुक्रवार रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने पहले दिन धमाकेदार शुरूआत की है। फिल्म ने अपने फर्स्ट डे पर 17 करोड़ का बिजनेस किया।

इसी के साथ ये फिल्म शाहिद के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में शाहिद के गुस्से को देखकर लोग उनके फैन हुए जा रहे हैं।

साथ ही फिल्म में कियारा आडवाणी की सादगी भी लोगों का काफी पसंद आ रही है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म अपने वीकेंड में शानदार कमाई करेगी और ये फिल्म ओपेनिंग के मामले में इस साल की टॉप 5 फिल्मों में अपनी जगह आसानी से बना लेगी।

आपको बता दें कि शाहिद की फिल्म कबीर सिंह तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म से एक्टर विजय देवराकोंडा रातोंरात स्टार बन गए थे। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वेंगा ने किया है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending