Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस शख्स को अस्पताल में भर्ती कराने में लोगों के छूटे पसीने, बुलानी पड़ी सेना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दुनिया में इन दिनों ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। दुनियाभर में लगभग हर घर में एक इंसान आपको मोटा जरूर मिल जाएगा।

आज हम आपको मोटापे से जुड़ी एक ऐसी खबर बताएंगे जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरत होगी कि पाकिस्तान में एक शख्स को अस्पताल पहुंचाने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी।

दरअसल, पंजाब क्षेत्र के सादिकाबाद जिले के रहने वाले नूर हसन की अचानक तबीयत खराब हो गई लेकिन उनके 330 किलो वजन की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाना नामुमकिन था।

इसके बाद नूर ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा से मदद मांगी। बाजवा ने नूर की इस गुहार पर विशेष व्यवस्था की।

रिर्पोटस की मानें तो लाहौर के अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से उसका उपचार किया जाएगा। हसन को अस्पताल ले जाने के लिए लोगों ने उनके घर की दीवार को तोड़नी पड़ी क्योंकि घर के मेन गेट से उन्हें बाहर निकालना संभव नहीं था। हसन अपने इतने ज्यादा वजन के कारण अपने आप कहीं आ-जा नहीं सकते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending