Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

किसान ने बनाई पेड़ पर चलने वाली बाइक, वीडियो देखकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

Published

on

Loading

मुंबई। ऊंचे पेड़ों पर चढ़ने के लिए किसान आमतौर पर रस्सियों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पेड़ पर चढ़ने का ये तरीका बेहद खतरनाक होता है। थोड़ी सी भी चूक होने पर किसान गंभीर रुप से घायल या उसकी मौत भी हो सकती है।

इन परेशानियों को देखते हुए कर्नाटक के किसान गणपति भट्ट ने पेड़ पर चलने वाली मोटरसाइकिल बनाई है। इस पर बैठकर कोई भी शख्स आसानी से पेड़ पर चढ़ सकता है।

मंगलुरु के सजीमामूडा गांव के 48 वर्षीय भट्ट ने बताया कि यह एक बेहद आसान और उपयोगी आविष्कार है जिसकी मदद से 60 से 80 किलोग्राम का कोई भी शख्स उस पर बैठकर आराम से पेड़ की ऊंचाई तक चढ़ सकता है।

खास बात ये है कि मशीन पेट्रोल से चलती है। इस मशीन को तैयार करने में किसानों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। इस बाइक की मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, वीडियो पेड़ से बंधे इस बाइक मशीन पर खड़े होकर शख्स को कूदते हुए देखा जा सकता है जिससे ये पता चलता है कि ये मशीन कितनी मजबूत है।

सोशल मीडिया पर इस बाइक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बाइक 100 का एवरेज देती है यानि एक लीटर पेट्रोल में इस बाइक से 100 पेड़ों पर चढ़ा जा सकता है।

नेशनल

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।

 

Continue Reading

Trending