Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर सलमान की दबंगई जारी, भारत ने सोमवार को कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। पहले 43.2 करोड़ की कमाई करने वाली सलमान की ये फिल्म अब तक तक 159 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

सोमवार को फिल्म ने 9 करोड़ का कारोबार किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म 2 हफ्तों में 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

फिल्म भारत की बात करें तो इसमे सलमान खान अलग अंदाज में नजर आए हैं। फिल्म में सलमान खान की उम्र के कई पड़ाव को दिखाया गया है। फिल्म के हिट होने के बाद सलमान के फैंस अब दबंग 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म में सलमान और प्रभुदेवा की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी। इससे पहले सलमान और प्रभुदेवा एकसाथ फिल्म वांटेड में काम कर चुके हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending