Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सावधान! भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान ‘वायु’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को चक्रवाती तूफान ‘वायु’ की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से चक्रवाती तूफान ‘वायु’ तेज हो गया है और तेजी से गुजरात की ओर बढ़ रहा है।

चक्रवात नॉर्थ वेस्ट अमीनिदीवी (लक्षद्वीप) से 380 किलोमीटर, साउथ वेस्ट मुंबई (महाराष्ट्र) में 630 किलोमीटर और वेरावल (गुजरात) के साउथ में 780 किलोमीटर दूरी पर है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात की वजह से कच्छ  और सौराष्ट्र में 100 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विभाग के मुताबिक इस तूफान का असर केरल के कुछ हिस्सों में भी रहेगा और यहां मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कर्नाटक के वायु की वजह से तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

बता दें कम दबाव वाले क्षेत्र ने गर्म समुद्री हवाओं की वजह से सोमवार को डिप्रेशन का रूप ले लिया था जो मंगलवार को चक्रवात में बदल गया।

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार तक ‘वायु’ तूफान अपने चरम पर होगा और इसकी रफ्तार 135 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की होगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक केरल तट, लक्षद्वीप और उससे लगे दक्षिणपूर्व अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending