Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कठुआ रेप केस में तीन को उम्रकैद, 3 को 5 साल की सजा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर की घटना पर आज स्पेशल कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने 7 में से 6 आरोपी को दोषी करार दिया है।

इनमें से तीन दोषी ग्राम प्रधान सांझी राम, दीपक खजुरिया और परवेश को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है जबकि तीन दोषियों को 5 साल की सजा सुनाई है।

ये हैं वो मुख्य आरोपी

  1. ग्राम प्रधान सांजी राम (मुख्य आरोपी)
  2. स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक खजुरिया,
  3. रसाना गांव परवेश दोषी,
  4. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तिलक राज,
  5. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता,
  6. पुलिस ऑफिसर सुरेंद्र कुमार

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें मुख्य आरोपी सांजी राम का बेटा विशाल भी शामिल था। गिरफ्तारी के बाद विशाल को नाबालिग बताया गया था लेकिन जांच में सामने आया कि उसकी उम्र 19 साल है।

शुरुआत में इस मसले को जम्मू कोर्ट में सुना गया लेकिन बाद में पठानकोट कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई जहां पर आज इसका फैसला सुनाया गया।

इस फैसले को देखते हुए पठानकोट कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यहां पर एक हज़ार से अधिक पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया, साथ ही बम निरोधक दस्ता, दंगा नियंत्रक दस्ता भी यहां पर तैनात रहे।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending